हैदराबाद। कुकाटपल्ली के राघवेंद्र कॉलोनी में 31 मार्च दोपहर करीब 1:30 बजे एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां श्रावंती (29) ने अपने दो बेटों कार्तिक (12) और कौशिक (10) की हत्या करने के बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार, जब उसका पति प्रवीण घर लौटा तो मुख्य गेट बंद मिला और कई बार आवाज देने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला, जिसके बाद पड़ोसियों की मदद से गेट तोड़ा गया और अंदर तीनों के शव फंदे से लटके मिले। प्रारंभिक जांच में मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है, जहां प्रवीण की दूसरी शादी के बाद पति-पत्नी के बीच लगातार झगड़े हो रहे थे और श्रावंती अपने बेटों के साथ मायके चली गई थी। घटना की सूचना मिलने पर वारंगल जिले के चेन्नारावपेट में महिला के परिजनों ने आक्रोश में ससुराल पक्ष के घर और पशुशाला में आग लगा दी, जिसे पुलिस ने काबू किया। पुलिस ने प्रवीण के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज करने की बात कही है और पूरे मामले की जांच जारी है।
महिला ने दो बेटों की हत्या के बाद की खुदकुशी, पारिवारिक विवाद बना वजह




