13वीं मंजिल से कूदकर ज्योतिषाचार्य ने दी जान, घर में मिली मां की लाश

Must read

गाजियाबाद। कविनगर थाना क्षेत्र की महागुणपुरम सोसाइटी में गुरुवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया, जहां 42 वर्षीय ज्योतिषाचार्य राजवीर सिंह ने 13वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली, वहीं पुलिस जब जांच के लिए उनके फ्लैट में पहुंची तो अंदर उनकी 70 वर्षीय मां की 2-3 दिन पुरानी लाश मिली, जिससे मामला और रहस्यमय हो गया है। पुलिस के अनुसार मां के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं और उनकी मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही हो सकेगा। जांच में सामने आया है कि राजवीर लिफ्ट से नहीं बल्कि सीढ़ियों के जरिए ऊपर गए थे, जिसकी पुष्टि सीसीटीवी फुटेज से हुई है। बताया जा रहा है कि राजवीर का ज्योतिष का काम ठीक नहीं चल रहा था और वह हाल के दिनों में यूट्यूब पर कंटेंट बना रहे थे, जबकि उनकी पत्नी और बेटा लंबे समय से अलग रह रहे थे और पारिवारिक विवाद की भी बात सामने आई है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि पहले मां की मौत कैसे हुई और उसके बाद राजवीर ने आत्महत्या क्यों की, वहीं आसपास के लोगों में भी तरह-तरह की चर्चाएं हैं, लेकिन पूरे मामले की सच्चाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article