शेयर मार्केट में निवेश कर मुनाफे का झांसा देकर ठगे 73 लाख

Must read

फरीदाबाद। शेयर मार्केट में निवेश पर मोटे मुनाफे का झांसा देकर साइबर ठगों ने एक कंपनी के अधिकारी से 73 लाख रुपये की ठगी कर ली। अधिकारी की शिकायत पर साइबर थाना सेंट्रल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। ठगी की यह वारदात सेक्टर-86 निवासी प्रदीप कुमार के साथ हुई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि 19 दिसंबर 2025 को उनके पास वॉट्सऐप पर काॅल आई थी। काॅल एक महिला ने की, जिसने अपना नाम सानिका गोखले बताया। उसने बताया कि वह शेयर मार्केट में निवेश कराने में विशेषज्ञ एजेंसी से बोल रही है। उनकी एजेंसी में शेयर मार्केट के विशेषज्ञ हैं, जो निवेश पर मोटा मुनाफा कराते हैं। प्रदीप कुमार ने रुचि दिखाई तो उन्हें एक वॉट्सऐप ग्रुप में एड कर दिया गया। इसके बाद उन्हें लिंक भेजकर एंजल वन वेनगार्ड के नाम से एक एप मोबाइल में डाउनलोड कराई गई। इसके माध्यम से शेयर मार्केट और आईपीओ में निवेश कराया गया। उन्होंने बातों में आकर अलग-अलग बैंक खातों में रुपये भेजने शुरू कर दिए। प्रदीप कुमार ने अपने व पत्नी के खातों से रुपये ट्रांसफर किए। एप पर उन्हें मोटा मुनाफा दिखता रहा। रुपये निवेश करने के बाद जब उन्होंने मुनाफे सहित रकम निकालने की कोशिश की तो उनसे और रुपये मांगे गए। तब उन्हें ठगी का हसास हुआ। उन्होंने 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद साइबर थाने जाकर शिकायत दी। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। ठगों की तलाश की जा रही है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article