यात्रियों से भरी बस दिल्ली के रजोकरी में पलटी, 50 यात्रियों में 2 घायल

Must read

संवाददाता

नई दिल्‍ली। राजस्थान के अजमेर से दिल्ली आ रही एक प्राइवेट बस बुधवार सुबह रजोकरी में एकाएक पलट गई। हादसे के वक्त बस में करीब 50 यात्री सवार थे। गनीमत रही कि हादसे में कोई जानहानि नहीं हुई। हालांकि हादसे में दो लोगों को चोटें आई हैं। बस पलटने से उसके शीशे चकनाचूक हो गए।

रजोकरी फ्लाईओवर के पास हुए इस हादसे में घायल हुए यात्रियों में एक महिला और एक बच्चा शामिल है। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सुबह करीब सात बजे हुई है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article