अपहरणकर्ताओं ने बच्चे को छोड़ भागे

Must read

-तीन आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। मयूर विहार इलाके में कार सवारों बदमाशों ने एक बच्चे को अपहरण कर लिया। अपहरणकर्ता बच्चे को नोएडा, गाजियाबाद घुमाने के बाद दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर के पास बुरी तरह से पीटा और  छोड़कर भाग गए। बच्चे की पहचान शुभम गिरी (16) के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस ने तीन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और इसके एक साथी अभी भी फरार है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। 

जानकारी के अनुसार, शुभम गिरी (16) अपने परिवार के साथ मयूर विहार के जीडी कॉलोनी बी-2 में रहता है। शुभम 8 नवंबर की शाम को अपने घर के बाहर टहल रहा था। तभी चार लोग कार में सवार होकर आये। शुभम को अपनी कार में बैठाकर ले कर भाग गए। घर वालों ने अशोक नगर थाने में तहरीर दी। कार सवार अपहरणकर्ता बच्चे को रात भर नोएडा, गाजियाबाद के सड़को पर दौड़ाते रहे। बच्चे को कार में पीटते रहे  और आखिर में दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर के पास छोड़कर भाग गए। बच्चा घर लौटकर परिवारों वालों को पूरी घटना की जानकारी दी। बच्चा ने बताया कि उसे रातभर पीटते रहे। पुलिस ने इस बाबत तीन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल आरोपियों की एक साथी अभी भी फरार है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है।     

 
- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article