यूपी पुलिस के हत्थे चढा 9 महिलाओं का हत्यारा सीरियल किलर

Must read

बरेली। उत्तर प्रदेश की पुलिस ने एक के बाद एक 9 महिलाओं की हत्या करने वाले सनकी सीरियल किलर को धर दबोचा है। दरअसल 14 महीने के अंदर बरेली के एक इलाके में 9 महिलाओं की हत्याएं एक ही तरीके से की गई थी। जिसके कारण कस्बे में दहशत का माहौल बना हुआ था। अब खबर आ रही है 9 महिलाओं के हत्यारे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस हत्यारें की तलाश में काफी दिनों से जुटी हुई थी। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश की पुलिस ने हाल ही में संदिग्ध हत्यारों के स्केच भी जारी किए था। उसके 48 घंटे के अंदर ही उत्तर प्रदेश की पुलिस ने कातिल को दबोच लिया। बताया जा रहा है कि 9 महिलाओं की सीरियल किलिंग करने वाले आरोपी का नाम कुलदीप है। दरअसल यह बात सामने आई है कि कुलदीप अपने पारिवारिक कारणों की वजह से महिलाओं से नफरत करने लगा था। इसी खुन्नस में वह दूसरी महिलाओं को भी मारने की फिराक में रहता था। फिलहाल, पुलिस पूछताछ में उसने 6 हत्या करने का जुर्म कबूल कर लिया है। जाहिर है कि उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के थाना शाही क्षेत्र में सिलसिलेवार हत्याओं से हड़कंप मचा हुआ था। पिछले 14 महीनों के दौरान 9 महिलाओं की हत्या ने सबके मन में डर पैदा कर दिया था। वहीं यह सारे मर्डर 20 से 25 किमी एरिया में हुए थे और सबका मारने का पैटर्न एक जैसा ही था। खेत में अधेड़ उम्र की महिलाओं लाश पड़ी थी और उनके गहने गायब थे। इन हत्यारों को पकड़ने के लिए यूपी पुलिस ने 3 संदिग्धों के स्केच भी जारी कर दिए थे। साथ ही नंबर देकर सूचना करने की अपील की थी। आरोपी के जेहन में महिलाओं को लेकर नफरत बैठी हुई थी। विरोध करने पर साड़ी से गला दबाकर हत्या कर देता था। आरोपी ने 6 घटनाओं को कबूला है। फिलहाल, इस मामले में और पूछताछ की जा रही है। 

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article