ससुराल पक्ष से विवाद के चलते पति ने फंदे से लटककर दी जान

Must read

पीलीभीत । ससुराल पक्ष से विवाद के चंद घंटे बाद युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। परिवार वालों ने मृतक के ससुरालियों के खिलाफ आरोप लगाए। इसकी सूचना मिलने पर सीओ सिटी पुलिस बल के साथ पहुंचे और जानकारी की। साथ ही पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। दरअसल, घटना गजरौल थाना क्षेत्र के ग्राम बंजरिया की है। बताते हैं कि यहां के रहने वाले 35 वर्षीय लालता प्रसाद पुत्र हरिलाल की शादी करीब 16 साल पहले हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। शुक्रवार सुबह लालता प्रसाद का शव कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला। परिवार वाले कमरे में पहुंचे तो शव देख चीख पुकार मच गई। जिससे आसपास के काफी लोग भी जमा हो गए। घटना की सूचना पर सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी की। साथ ही फील्ड यूनिट टीम को भी मौके पर बुला लिया। परिजन ने बताया कि एक दिन पहले लालत प्रसाद का पत्नी से विवाद हो गया था। जिसके बाद उसके मायके वाले आ गए थे और उनसे भी विवाद चला। फिर पत्नी और बच्चों को मायके वाले अपने साथ ले गए थे। फिलहाल पुलिस शव पोस्टमॉर्टम को भेज छानबीन में जुट गई है। साथ ही प्रथम दृष्टया पुलिस मामले को खुदकुशी मान रही है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article