खाटू श्याम से लौट रहे 6 लोगों की मौत, 6 घायल

Must read

रेवाड़ी। हरियाणा के रेवाड़ी में देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक घटना रेवाड़ी के गांव खरखड़ा के पास हुई। दरअसल, एक ही कैंपस में रहने वाले लोग खाटू श्याम से दिल्ली लौट रहे थे। खाटू श्याम से लौट रहे लोग रास्ते में गाड़ी खड़ी कर स्टेपनी चेंज कर रहे थे, तभी पीछे से आ रही एक कार ने उनकी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि घटना के दौरान एक्सयूवी कार पलट गई। हादसे में 4 महिलाओं सहित 6 लोगों की मौत हो गई। हादसे में मरने वाले लोगों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। वहीं, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article