कोचिंग से लौट रही लड़की का अपहरण, रेप की कोशिश के बाद मारी गोली

Must read

संतकबीरनगर। संतकबीरनगर जिले के धनघटा थाना क्षेत्र में कोचिंग से लौट रही एक गांव की इंटरमीडिएट की छात्रा का गुरुवार रात अपहरण कर युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया और फिर गोली मार दी। इसके बाद खुद ही उसे अस्पताल पहुंचाया। गोरखपुर के निजी अस्पताल में छात्रा का इलाज चल रहा है। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी युवक के विरुद्ध अपहरण, दुष्कर्म और हत्या के प्रयास के साथ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। छात्रा के पिता की तहरीर के मुताबिक गुरुवार को उसकी 17 वर्षीय बेटी धनघटा से कोचिंग कर साइकिल से घर आ रही थी। रास्ते में राहुल यादव निवासी ग्राम खजुरिया, थाना महुली ने रोककर उसका मुंह दबाकर अपनी कार में डालकर उठा ले गया। कार में उसका एक दोस्त भी बैठा था। राहुल यादव ने उसकी बेटी से दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर राहुल ने उसे गोली मार दी और इधर-उधर घुमाता रहा। रात तक जब बेटी कोचिंग से वापस नहीं आई तो शक के आधार पर उसने राहुल यादव को फोन मिलाया। बेटी आवाज सुनकर पहचान गई और फोन पर घटनाक्रम की जानकारी दी। उसके बाद मोबाइल बंद हो गया। फिर जब मोबाइल खुला तो दोबारा बात की। इस दौरान राहुल ने बताया कि बेटी को गोरखपुर अस्पताल में भर्ती करा दिया है। पिता ने बताया कि वे लोग पहुंचे तो आरोपी राहुल गायब हो गया। पुलिस ने केस दर्ज किया है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article