कप्तान ने फिट बने रहने के लिए पुलिस बल की ली परेड

Must read

अलीराजपुर। जिला मुख्यालय के बोरखड स्थित पुलिस परेड ग्राउंड पर शुक्रवार को ज़िले के थानो, कार्यालय एवं विसबल बल द्वारा जनरल परेड का आयोजन किया गया। जिसमें परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक इनोद रंधावा द्वारा परेड की सलामी पुलिस अधीक्षक को दिलाई गई एवं परेड निरीक्षण हेतु आमंत्रित किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस कप्तान राजेश व्यास द्वारा जवानों की वेशभूषा, दाड़ी कटिंग, उनके खड़े होने की दशा और वेपन्स का निरीक्षण किया गया। इस दौरान एसडीओपी जोबट नीरज नामदेव और उप पुलिस अधीक्षक महिला सुरक्षा बीएल अटोदे उपस्थित थे। पश्चात रक्षित निरीक्षक और सूबेदार तथा प्लाटून कमाण्डर द्वारा प्लाटून को मार्च कराया जाकर उनसे परेड कराई गई ओर क़वायद की सिखलाई दी गई। इस दौरान पुलिस कप्तान द्वारा अच्छी वेशभूषा व परेड करने वाले जवानों को ईनाम भी दिया गया। उक्त जनरल परेड में थाना प्रभारी कोतवाली, आम्बुआ, नानपूर सहित अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article