अलीपुर की फैक्ट्री में लगी आग 11 कर्मचारियों की मौत

Must read

नई दिल्ली। दिल्ली के अलीपुर इलाके में रिहायशी इलाके में बनी पेंट बनाने की फैक्टरी में वीरवार शाम भीषण आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि फैक्टरी से सटे घरों की दीवारें भी जल गई। हादसे में जहां लाखों का सामान जल गया। वहीं आग की चपेट में करीब 11 फैक्ट्री कर्मचारियों की मौत हो गई। जबकि 22 गाडिय़ां और पांच दुकानें भी चपेट में आ गई। इस अग्निकांड के शिकार लोगों के परिजन अपनों की तलाश में रात भर धक्के खाते रहे। ऐसे ही एक पीड़ित ने बताया – साहब सामने धुंआ जहां से निकल रहा है वही फैक्ट्री में हमारा बेटा किसी का बाप तो किसी की बेटी काम करती थी। काफी कर्मचारी पास में ही रहने के कारण घर लांच करके फैक्ट्री दोबारा काम करने गए थे। लेकिन नही पता था कि वो अब वापिस नही आने वाले हैं। फैक्ट्री सबको निगल लेगी। अगर पता होता तो शायद जिनका अभी तक पता नही चल पा रहा है। वो बच जाते। जो फैक्ट्री में कमाने गए थे। व्व परिवार का आर्थिक सहारा ही बने हुए थे। हम फ़ैक्टरी के पास हैं और बाकी परिवार वाले भूखे प्यासे अस्पतालों में चक्कर लगा रहे हैं। मोर्चरी में जो शव रखे हुए हैं व्व बुरी तरह से जले हुए हैं। काले पड़े हुए हैं। उनको पहचान पाना नामुमकिन है। कई शव तो शायद पूरे भी नही हैं। किसी का हाथ लटका हुआ था तो किसी का पैर। फैक्ट्री में 20 से 21 कर्मचारी काम करते थे। उनको कोई भी कर्मचारी नही दिखाई दिया। बाकी कर्मचारी किधर गए। कोई अधिकारी भी बताने को राजी नही है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article