पंजाब में रेल ट्रैक पर बैठे किसान, टोल किए फ्री

Must read

नई दिल्ली। किसान अपनी मांगों को लेकर आज पंजाब में रेल ट्रैक पर बैठ गए हैं। उन्होंने सभी टोल फ्री कर दिए हैं। बता दें कि किसानों के दिल्ली कूच का आज तीसरा दिन है। मंगलवार को शंभू बॉर्डर पर हुए बवाल के बाद बुधवार को भी तनाव की स्थिति बनी रही। शाम को तय हुआ कि गुरुवार शाम पांच बजे एक बार फिर केंद्र किसानों से बात करेगा। तब तक किसानों ने आगे न बढ़ने का निर्णय लिया है। किसानों के समर्थन में आम आदमी पार्टी ने 18 और 22 तारीख को होने वाली रैलियां स्थगित कर दी हैं। वहीं करनाल में किसान आंदोलन के कारण लंबा ट्रैफिक जाम लग गया है। जिसकी वजह से यात्रियों को दिल्ली में प्रवेश करने में देरी का सामना करना पड़ा रहा है। शंभू सीमा पर आंदोलनकारी किसानों के बीच भोजन तैयार और वितरित किया जा रहा है। हाईवे बंद होने से दिल्ली से आने वाले उद्योगपति व कर्मी गांवों के रास्ते आ रहे है। दिल्ली में कार्यरत सोनीपत के सरकारी विभागों के कर्मियों को भी परेशानी हो रही है। सोनीपत शहर में रहने वाले अधिकारी व कर्मचारी ट्रेन का सहारा लेकर दिल्ली जा रहे है। हाईवे से सटे गांवों में रहने वालों को मुसीबत हो रही है। उन्हें अपने वाहनों में गांवों की गलियों से होकर गुजरना पड़ रहा है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article