ससुर ने की गलत हरकत

Must read

बरेली। बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला पर उसके ससुर ने पत्नी के साथ रहने के लिए दबाव बनाया। महिला के विरोध पर उसकी पिटाई कर दी। पीड़ित महिला ने बारादरी थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला ने बताया कि उसकी शादी 2023 में हुई थी। शादी के बाद पति और ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। पिछले महीने महिला को अकेला पाकर उसके ससुर ने गलत हरकत की। उसे पत्नी की तरह रहने को कहने लगा। विरोध पर महिला की पिटाई कर दी। ससुर की हरकतों की शिकायत करने पर पति और उसके परिजनों ने मारपीट की। यह लोग दहेज में पांच लाख रुपये और कार मांगने लगे। साजिश के तहत पति कहीं चला गया। पति के चाचा और भाई ने महिला को पति के ही अपहरण केस में फंसाने की धमकी दी। ससुराल वालों ने महिला की जेवर भी हड़प लिया है। पीड़ित महिला गर्भवती है। उसने बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article