बैंक के भीतर ही ठग लिया बिजली कर्मचारी को

Must read

–कटे-फटे नोट बताकर 28 हजार खिसका लिये
नई दिल्ली। राजधानी के ठग अब बैंकों के अंदर भी ठगी की वारदात को अंजाम दे रहे है। बिजली विभाग के कर्मचारी को बैंक के भीतर एक ठग ने कटे-फटे नोट चेक करने के बहाने २८ हजार रुपए का चूना लगा दिया। ठगी का शिकार हुए कर्मचारी ने इस संबंध में मयूर विहार थाने में शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस बैंक में लगे सीसीटीवी की मदद से आरोपी की पहचान करने में जुटी है।
जानकारी के मुताबिक,बीएसईएस कर्मचारी रामू (55) त्रिलोकपुरी इलाके में परिवार के साथ रहते हैं। रामू को रुपयों की जरूरत थी,इसलिये वह मयूर विहार फेज-1 स्थित बैंक गए थे जहां खाते से एक लाख रुपए निकाले। बैंक क्लर्क ने एक हजार के नोटों की गड्डी रामू को थमा दी साथ ही कहा कि पास में खड़े होकर नोटों को अच्छी तरह गिन ले। रामू काउंटर के पास ही नोट गिनने लगा। उसी के पास खड़े एक शख्स ने कटे-फटे नोट होने का झांसा दिया। गफलत में पड़ कर रामू ने नोटों को एक-एक करके चेक करना शुरू कर दिया। इसी बीच उस शख्स ने मदद की पेशकश करते हुए रामू के सारे नोट टेबल पर बिखेर दिए और चेक करने लगा। नोटों की फिर से गड्डी बनाकर रामू के हाथ में थमा दी। घर पहुंचने पर मालूम चला कि गड्डी में से एक हजार के २८ नोट गायब थे। मामले की जानकारी करने वह बैंक पहुंचा। जहां बैंक अधिकारियों की सलाह पर उसने मयूर विहार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस बैंक में लगे कैमरों को खंगालकर आरोपी की पहचान में जुटी है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article