दिल्ली-एनसीआर में महसूस किए गए भूकंप के झटके

Must read

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर मेंगुरुगुवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में इसे महसूस किया गया है। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदुकुश क्षेत्र मेंथा। 2.50 पर आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.1 थी। अफगानिस्तान और पाकिस्तान में झटके बहुत तेज थे और नुकसान की भी आशंका जताई जा रही है।अफगानिस्तान के आए भूकंप की वजह से दिल्ली-एनसीआर में तेज झटके महसूस किए गए। दिल्ली के अलावा हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों में भी धरती हिली। फिलहाल भारत में कहीं सेकिसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर आए भूकंप की वजह से दिल्ली-एनसीआर की ऊंची इमारतों में रहने वाले लोग भी डर गए। नोएडा, गुरुगुग्राम, फरीदाबाद की सोसायटीज से लोग तेजी से बाहर निकल आए। दफ्तरों मेंभी लंच का समय था और झटका लगते ही लोग बाहर की ओर भागे। राहत की बात है कि कहीं से किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। लोग सोशल मीडिया पर अपने अनुभव साझा कर रहे हैं। हिलते पंखे और झूमर दिखाते हुए लोगों नेबताया कि उन्होंने किस तरह भूकंप के झटके को महसूस किया।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article