किसानों का हल्ला बोल, चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर सील

Must read

पंचकूला। बाढ़ से बर्बाद हुई फसलों के मुआवजे की मांग को लेकर पंजाब के किसानों ने हल्ला बोल दिया है। इससे प्रशासन ने पंचकूला से चंडीगढ़ और मोहाली को जाने वाले सभी रास्तों पर नाकाबंदी की गई है और वहां पर भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है। इन सभी बॉर्डर पर हैवी बैरिगेटिंग कर हथियारों से लैस रिजर्व फोर्स को भी तैनात किया गया है। जानकारी के मुताबिक किसान पंचकूला से जीरकपुर और चंडीगढ़ में प्रवेश करने से वंचित रह सकते हैं। पंचकूला, चंडीगढ़ और मोहाली पुलिस हाई अलर्ट पर है।

पंजाब में आई बाढ़ के बाद किसानों की फसलें बर्बाद हो गई थी, जिसको लेकर किसानों ने पहले पंजाब के संगरूर में धरना दिया। इसके बाद हरियाणा और पंजाब के किसानों द्वारा आज चंडीगढ़ में धरना देने का एलान किया गया है। हरियाणा और पंजाब की किसान जत्थेबंदियों के द्वारा ऐलान किया गया है कि वे सभी खराब हुई फसल के मुआवजे और अन्य मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन करेंगे। वहीं, किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं। किसान प्रदर्शनकारियों को पंचकूला से जीरकपुर और चंडीगढ़ में प्रवेश करने से रोकने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है। वहीं संगरूर के पुलिस ने भी 350 पुलिसकर्मियों को घरने की जगह पर तैनात कर दिया है और जगह-जगह नाकाबंदी कर रखी है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article