मुंबई-ट्रेन गोलीकांड के आरोपी कांस्टेबल 11 अगस्त तक रहेगा पुलिस हिरासत में

Must read

नई दिल्ली। जयपुर-मुंबई ट्रेन गोलीकांड के आरोपी कांस्टेबल चेतन सिंह की पुलिस हिरासत को 11 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया गया है। इससे पहले कोर्ट ने उसे 7 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेज दिया था उल्लेखनीय है कि जयपुर-मुंबई सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन में रेलवे सुरक्षा बल के एक कांस्टेबल चेतन सिंह ने फायरिंग कर दी थी। इस घटना में आरपीएफ के एक ASI और तीन यात्रियों की मौत हो गई थी। हालांकि, अब उसकी पुलिस हिरासत को बढ़ा दिया गया है। आरोपी कांस्टेबल 11 अगस्त तक पुलिस हिरासत में रहेगा। राजकीय रेलवे पुलिस ने आरोपी की हिरासत को सात दिनों के लिए बढ़ाने की मांग करते हुए कहा कि उन्हें गवाहों की पहचान करने और सीसीटीवी फुटेज को स्कैन करने की जरूरत है। हालांकि, मजिस्ट्रेट ने चेतन सिंह की 11 अगस्त तक पुलिस हिरासत बढ़ा दी है।। बता दें कि जीआरपी ने चेतन सिंह के खिलाफ मामले में धर्म के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने के लिए भारतीय दंड संहिता की धारा 153-ए को भी जोड़ा है। दरअसल, यह घटना 31 जुलाई को महाराष्ट्र के पालघर स्टेशन के समीप जयपुर-मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस ट्रेन में हुई थी। अधिकारियों के अनुसार, आरोपी कांस्टेबल चेतन सिंह ने अपने वरिष्ठ अधिकारी टीकाराम मीणा और तीन अन्य यात्रियों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हालांकि, बाद में चेतन सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया था और बाद में उसका हथियार भी बरामद कर लिया गया था।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article