टब में डूबने से मासूम की मौत

Must read

गोरखपुर। सहजनवां के बनौली गांव में मां की लापरवाही से डेढ़ वर्ष के मासूम आयुष की टब में डूबने से मौत हो गई। वह खेलते-खेलते टब के पास पहुंचा था और उसमें गिर गया। दो घंटे बाद जब मां ने खोजना शुरू किया तो वह टब में मरा मिला। घटना से पूरे परिवार में कोहराम मचा है। घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
बनौली के गुड्डू यादव की शादी करीब पांच वर्ष पहले हुई थी। वह चार भाइयों में तीसरे नंबर के हैं। बताया जा रहा है कि शादी के बाद बच्चा नहीं होने से उन्होंने काफी उपचार कराया तो आयुष पैदा हुआ था। शुक्रवार को गुड्डू किसी काम से बाहर गए थे। इनकी पत्नी घर का काम करने के बाद बाथरूम में रखे टब में कपड़ा धुली। इसके बाद फाटक खुला छोड़कर चली गई, टब में पानी भरा रहा। शाम छह बजे के करीब वह अपने बेटे को लेकर कुछ महिलाओं के साथ बैठकर बात कर रही थी। इधर, मासूम खेलते-खेलते बाथरूम के पास पहुंचा और टब में भरे पानी में गिर गया। घर के अन्य सदस्य भी अपने-अपने कार्य में व्यस्त थे। कुछ समय बीतने के बाद मासूम के नहीं दिखने पर गड्डू की पत्नी बच्चे की खोजबीन शुरू की। बाहर से लेकर अंदर के कमरों में उसके नहीं मिलने पर वह बाथरूम की तरफ गई तो आयुष टब में पड़ा था और उसकी मौत हो चुकी थी।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article