पत्नी को मारपीट कर बनाता था अप्राकृतिक तरीके से संबंध

Must read

नई दिल्ली। दिल्ली के शाहदरा इलाके में एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने पति-पत्नी के पवित्र रिश्ते को भी शर्मसार कर दिया। यहां एक सनकी की पति की करतूतें सामने आई हैं जिसके चलते अब वह सलाखों के पीछे पहुंच गया है। आरोप है कि मारपीट करने के साथ ही उसने पत्नी के साथ अप्राकृतिक तरीके से संबंध बनाए। 30 वर्षीय महिला की शिकायत पर सोमवार को पुलिस ने कुकर्म, उत्पीड़न समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। इस मामले में अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है। पीड़िता अपने परिवार के साथ शाहदरा थाना क्षेत्र में रहती है। पीड़ित ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उसके पति को पॉर्न फिल्में देखने की लत है। वह उसपर भी यह फिल्में देखने का दबाव बनाता था। वह उससे कहता था कि तू पोर्न स्टार जैसी नहीं दिखती है। वह उसके साथ मारपीट करने के साथ अप्राकृतिक संबंध बनाता था। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता था

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article