खाना बनाते समय हुआ गैस रिसाव, दो झुलसे

Must read

Logo Pciबाहरी जिले के मंगोलपुरी इलाके में आज सवेरे खाना बनाते समय हुए गैस सिलेंडर में हुए गैस रिसाव के चलते एक शख्स गंभीर रूप से झुलस गया

 जिसे बचाने पहुंचा एक शख्स भी इसकी चपेट में आकर झुलसकर घायल हो गया। दोनों को इलाज के लिए दिल्ली गेट स्थित लोक नायक जय प्रकाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामला दर्ज कर तफ्तीश कर रही है।
जानकारी के मुताबिक घटना आज सवेरे की है। पुलिस को सूचना मिली कि मंगोलपुरी के के ब्लॉक इलाके में एक घर में अचानक से आग लग गई है। आग लगने की जानकारी पाते ही पुलिस और
— मंगोलपुरी इलाके का है मामला
— दोनों गंभीर हालत में एलएनजेपी में भर्ती
दमकल की गाड़ी मौके पर पहुँच गई मौके से संजय और हंसराज को झुलसी अवस्था में अस्पताल ले जाया गया है। बताया जाता है कि रसोई में संजय खाना बना रहा था, तभी अचानक से रसोई गैस सिलेंडर ने आग पकड़ ली देखते ही देखते आग ने वहां मौजूद संजय को भी अपनी चपेट में ले लिया। संजय के चिल्लाने की आवाज़ सुनकर बाहरी कमरे में मौजूद अंतराम दौड़ कर रसोई में पहुंचा और संजय को बचाने लगा। इसी दौरान अंतराम भी बुरी तरह से झुलस गया। घटना की सूचना पाते ही पहले तो आस पास के लोग ही मौके पर पहुँच गए और उन्होंने दोनों को रसोई से बाहर निकला। तब तक पुलिस और दमकल कर्मी भी वहां पहुँच गए थे। दोनों को तत्काल ही इलाज के लिए एलएनजेपी अस्पताल ले जाया गया, जहां संजय की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। सवेरे हुई इस घटना से इलाके में काफी देर तक अफरा तफरी मची रही।       

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article