बदमाशों ने नशे में धुत्त दो युवकों पर किया चाकू से हमला

Must read

नई दिल्ली।  सागरपुर इलाके में किसी बात पर कहासुनी होने पर स्कूटी सवार अज्ञात हमलावर ने दो युवकों पर चाकू से हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित फरार हो गया। घायल युवकों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर हमलावर की पहचान करने में जुटी है। घायल युवकों की पहचान सागरपुर निवासी हर्ष और आफताब के रूप में हुई है। शुक्रवार रात पुलिस को दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल से दो युवकों को चाकू मारे जाने की जानकारी मिली। अस्पताल पहुंची पुलिस को पता चला कि घायल हर्ष और आफताब नशे में धुत्त हैं। बाद में पीड़ितों ने बताया कि दाेनों ने शराब पी थी। वह एक दुकान से खाने का सामान ले रहे थे। तभी वहां स्कूटी से एक युवक पहुंचा। युवक के साथ दोनों की किसी बात को लेकर हाथापाई हो गई।युवक ने चाकू निकाल कर दोनों पर तेजी से हमला कर वहां से फरार हो गया। पुलिस ने घायल युवकों के बयान पर मामला दर्ज किया है। दोनों युवकों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article