भ्रष्ट लोगों के हाथ में है दिल्ली: नड्डा

Must read

नई दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सबसे तेजी से बढ़ने वाला आर्थिक शक्ति बन गया है। भारत को विश्व का ब्राइट स्पाट के रूप में देखा जा रहा है, लेकिन दुख की बात है कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली ब्लैक स्पॉट बन गया है। लोकपाल से यात्रा शुरू करने वाले लोभ व मालामाल की यात्रा शुरू कर दिए हैं। देश में पहली बार एक मुख्यमंत्री को कट्टर ईमानदार बताने वाला साइन बोर्ड लेकर चलना पड़ रहा है। उसका एक पूर्व उपमुख्यमंत्री जेल में है जिसे अदालत से जमानत नहीं मिल रही है। एक पूर्व मंत्री जमानत पर है और कई नेता अदालत के चक्कर लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा व स्वास्थ्य की दुहाई देने वाले शिक्षा के मंदिर व दवाखाना के बगल में शराब के ठेके खोल दिए। बंगला नहीं लेने की बात करने वाला का शीशमहल आज चर्चा का विषय बन गया है।इस सरकार पर शराब घोटाला के साथ जल बोर्ड, परिवहन, बिजली बिल घोटाला के आरोप हैं। इस तरह के लोगों के हाथ में दिल्ली की सत्ता शर्म की बात है। इसे प्रजातांत्रिक तरीके से बदलने के लिए कार्यकर्ताओं को संकल्प लेना चाहिए। मोदी सरकार के प्रयास से लोग दिल्ली को बदलते हुए देख रहे हैं। वह दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर दिल्ली प्रदेश भाजपा के नए कार्यालय के निर्माण के लिए भूमि पूजन करने के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा क ियह कार्यालय डिजिटल उपकरणों व अन्य आधुनिक सुविधाओं वाला होगा। भाजपा का आफिस नहीं कार्यालय होता है। आफिस के खुलने व बंद होने का समय होता है। कार्यालय 24 घंटे खुले रहते हैं। भाजपा के कार्यालय संस्कार केंद्र हैं।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article