सूरजमुखी की एमएसपी पर खरीद को लेकर किसानों का धरना शुरू

Must read

कुरूक्षेत्र। सूरजमुखी की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद को लेकर कुरूक्षेत्र शाहाबाद में जीटी रोड पर जाम लगाए बैठे किसानों पर बल प्रयोग के बाद मामला गर्मा गया है। पुलिस के बल प्रयोग के बाद 144 के करीब किसान हिरासत में हैं। लाठीचार्ज के बाद अब किसानों ने कई जगह धरना शुरू कर दिया है। किसानों को बैठने के लिए टोल प्लाजा पर दो लेन दी गई है। पहले किसान बीच-बीच बैठे हुए थे। मौके पर उपस्थित डीएसपी अभिलक्स जोशी व डीएसपी प्रमोद कुमार किसानों को बनाना का प्रयास किया, लेकिन किसान इस बात पर पड़े हुए हैं कि जब तक उनको ऊपर से मैसेज नहीं आ जाता तब तक टोल फ्री रहेगा। सुबह करीब 11 बजे से 12 बजे तक जाम लग रहा इस दौरान संचालकों व किसानों के बीच नोकझोंक भी हुई। पुलिस प्रशासन द्वारा बातचीत किए जाने के बाद जाम को खोल दिया गया लेकिन टोल फ्री कर दिया। वहीं करनाल के घरौंडा में किसानों की गिरफ्तारी के विरोध में टोल प्लाजा पर टोल फ्री कराने पहुंचे किसान। करीब दो दर्जन की संख्या में पहुंचे किसान। दो बार टोल फ्री करवाने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस के साथ झड़प भी हुई। पुलिस ने कुछ किसानों को हिरासत में लिया। डीएसपी मनोज कुमार ने बताया कि टोल पर पहुंचते किसान पुलिस की मुस्तैदी के चलते टोल को फ्री नहीं करवा पाए। किसान नेता राकेश टिकैत कुरुक्षेत्र के शाहबाद जा रहे थे और उस दौरान वे करनाल में कुछ देर के लिए रुके। यहां उन्होंने कहा कि जब तक किसानों की मांग पूरी नहीं होगी, रास्ते भी जाम होंगे, बैरिकेड भी टूटेंगे, महापंचायत भी होगी। टिकैत ने कहा कि शाहबाद में जो कुछ हुआ वह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। एमएसपी को लेकर देश में पहली बार इस प्रकार का अत्याचार किया गया है। देश के पास 15 महीने हैं इसके बाद बडा बदलाव दिखेगा।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article