पत्नी-बेटी की हत्या कर, खुद की ली जान, बेटा घायल

Must read

नई दिल्ली। दिल्ली के शाहदरा इलाके में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बच्ची की हत्या के बाद खुदकुशी कर ली। मृतकों की पहचान सुशील, पत्नी अनुराधा, बेटी अदिति (6) के रूप में हुई है। वहीं चाकू लगने से घायल बेटे का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुशील डीएमआरसी में डिपो मैनेजर था। वह कर्जों के बोझ तले दब गया था और यही वजह है कि उसने पत्नी और बेटी की हत्या करके खुदकुशी कर ली। उसने अपने बेटे की भी हत्या करनी चाही थी लेकिन वह बच गया, हालांकि वह घायल है और उसका इलाज चल रहा है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तहकीकात शुरू कर दी। शाहदरा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मौके का मुआयना कर रही है और उसे सुसाइड नोट भी मिला है। जानकारी मिल रही है कि वारदात के बाद सुशील के पास उसके एक दोस्त का फोन आया था कि ड्यूटी पर क्यों नहीं आया। तब उसने दोस्त बताया कि उसने परिवार की हत्या कर दी है और अब खुदकुशी करने जा रहा है। इसके बाद दोस्त ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article