शादीशुदा प्रेमिका कर रही थी प्रेमी की शादी का विरोध इसलिए मारी गई

Must read

संवाददाता

नोएडा । दिल्‍ली से सटे नोएडा के सेक्टर-63 कोतवाली इलाके में छिजारसी कॉलोनी स्थित ओयो होटल में एक प्रेमी धारदार हथियार से अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी। ये वारदात शुक्रवार रात को पुलिस संज्ञान में आई तब तक आरोपी  वारदात को अंजाम देकर होटल से फरार हो चुका था। महिला का शव बाथरूम में देखकर होटल के कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने मूलरूप से इटावा के रहने वाले आरोपी सोनू को रविवार तड़के गिरफ्तार कर लिया। 

एसीपी अमित प्रताप सिंह ने बताया कि मूलरूप से इटावा निवासी राजेंद्र बाबू छिजारसी गांव के चोटपुर कॉलोनी में किराये के मकान में अपनी पत्नी अनीता और दो बेटों के साथ रहता है। बड़ा बेटा 18 साल और छोटा 13 साल का है। आरोपी सोनू भी इटावा के काठमऊ का रहने वाला है। वह बहलोलपुर गांव में किराये के मकान में रहता था। अनीता और आरोपी सोनू दोनों सिलाई का काम करते थे। राजेंद्र की पत्नी अनीता और सोनू की मुलाकात करीब तीन साल पहले शादी समारोह के दौरान गांव में हुई थी। इसके बाद धीरे-धीरे सोनू और अनीता में बातचीत होने लगी।  साजिश के तहत सोनू राजेंद्र बाबू को परिवार सहित नोएडा के छिजारसी गांव ले आया। यहां वह जिस कंपनी में सिलाई का काम करता था, वहीं राजेंद्र बाबू को हेल्पर की नौकरी दिला दी। सोनू ने अनीता को भी वहीं सिलाई का काम दिला दिया। धीरे-धीरे सोनू और अनीता एक दूसरे के करीब आ गए।

पुलिस के मुताबिक करीब दो साल से दोनों के बीच प्रेम संबंध था। सोनू अनीता से उम्र में करीब दस साल छोटा है। तीन मई को उसकी शादी तय हुई थी। इस बात को लेकर अनीता से उसका विवाद हुआ था। अनीता शादी का विरोध कर रही है। दोनों शुक्रवार दोपहर को इसी मसले को लेकर ओयो होटल में पहुंचे थे। जहां शादी की बात को लेकर फिर से विवाद हो गया और आरोपी ने धागा काटने वाली कैंचीनुमा कटर से हमला कर अनीता की हत्या कर फरार हो गया।

 पुलिस के मुताबिक अनीता के सिर और चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि हत्या से पहले दोनों के बीच हाथापाई व मारपीट भी हुई है। शाम को जब अनीता और सोनू कमरे से बाहर नहीं निकले तब होटल का एक कर्मचारी चेक करने कमरे में गया। वहां बाथरूम में अनीता का शव पड़ा मिला।

पुलिस के मुताबिक सोनू और अनिता दूर के रिश्तेदार थे। महिला के कमरे पर भी कई बार गया था। पति के विरोध करने पर सोनू महिला से बाहर होटल में मिलने लगा। दोनों कई बार होटल जा चुके थे। पुलिस जांच में पता चला कि महिला दो बार गर्भवती हो गई थी। शादी तय होने के बाद आरोपी सोनू ने महिला से मिलना-जुलना कम कर दिया।
 

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article