मकोका मामले में फरार गैंगस्‍टर मुंतजेर त्यागी स्‍पेशल सेल के हत्‍थे चढा

Must read

विशेष संवाददाता

● कुख्यात सलमान त्यागी-सद्दाम हुसैन गिरोह का फरार गैंगस्टर मुंतजेर त्यागी उर्फ मुंति गिरफ्तार।
● मुंतजेर को यूपी के खुर्जा शहर से गिरफ्तार किया गया।
● गैंगस्टर सलमान त्यागी और उसके सिंडिकेट के सदस्यों के खिलाफ दर्ज मकोका के एक मामले में आरोपी तीन साल से अधिक समय से फरार था।
● उपरोक्त मामले में अभियुक्त को भी घोषित अपराधी घोषित किया गया था।
● वह दिल्ली में अपहरण और जबरन वसूली के दो और मामलों में भी वांछित था।

संवाददाता

नई दिल्ली। दिल्‍ली पुलिस की स्‍पेशल सेल ने कुख्यात सलमान त्यागी-सद्दाम हुसैन गिरोह के फरार गैंगस्टर व अदालत से भगौडा घोषित मुंतजेर त्यागी उर्फ मुंटी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

स्‍पेशल सेल के डीसीपी आलोक कुमार ने बताया कि दक्षिणी रेंज के एसीपी अतर सिंह की टीम के इंसपेक्‍टर शिवकुमार की टीम को ये सफलता हाथ लगी है।

गैंगस्टर मुंतजेर त्यागी उर्फ मुंटी खुर्जा का रहने वाला है। उसके गिरोह के सदस्य 10 साल से अधिक समय से कुख्यात नीरज बवाना गिरोह से जुड़े हुए हैं। मुंतजेर त्यागी हरि नगर थाने में मकोका के एक मामले में वांछित और फरार था। उसे न्यायालय ने भगौडा घोषित किया था।

गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार यूपी में ठिकाने बदल रहा था। मुंतजेर त्यागी कुख्यात सलमान त्यागी और सद्दाम हुसैन गिरोह का सदस्य है। इनका नीरज बवाना गैंग से गहरा संबंध है। गिरफ्तार आरोपी अपने गिरोह के अन्य साथियों के साथ दिल्ली में हत्या, हत्या के प्रयास, मारपीट, अपहरण, रंगदारी, लूट, चोट, आपराधिक धमकी, आर्म्स एक्ट आदि के कई मामलों में शामिल है। इस सिंडिकेट की लगातार आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए इस ग्रुप के सदस्यों के खिलाफ वर्ष 2019 में थाना हरी नगर में मकोका एक्ट के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया गया था. मुंतजेर इस मामले में वांछित और फरार था।

साल 2018 में मुंतजेर ने अपने साथियों के साथ अपने भाई सलमान त्यागी के खिलाफ एक मामले में गवाह रहे एक व्यक्ति का अपहरण कर लिया था और उसे धमकी दी थी कि वह अदालत के सामने गवाही नहीं देगा। आरोपी ने अपने साथियों के साथ वर्ष 2021 में हरि नगर क्षेत्र में एक व्यक्ति को उससे रंगदारी मांगने की धमकी भी दी थी।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article