अज्ञात वाहन से कुचलकर महिला की मौत

Must read

नई दिल्ली, 24 फ़रवरी। राजधानी में रफ़्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है बीती रात पश्मिची दिल्ली के राजौरी गार्डन में हुए एक सड़क हादसे में बाइक सवार मां-बेटे को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दोनों को गंभीर हालत में निकट के अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने बाइक पर सवार महिला को मृत घोषित कर दिया, जबकि बेटे की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।

मृतक महिला की पहचान राजन देवी (65) के रूप में हुई। अस्पताल में घयल राधेश्याम 35 कि हालत अब खाते से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने हादसे में मरने वाली महिला के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक घटना बुधवार दोपहर की है। पुलिस को सूचना मिली कि ईएसआई अस्पताल के पास से एक अज्ञात वाहन ने एक बाइक पर जा रहे महिला और युवक को टक्कर मार दी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच गई, मौके से बेहद घायलावस्था में मिले बाइक सवार महिला व युवक को तत्काल ईएसआई अस्पताल में भर्ती किया, जहां पर उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। पूछताछ में पता चला कि बाइक राधेश्याम चला रहा था और पीछे उसकी मां राजन देवी बैठी हुई थी। तभी किसी अज्ञात वाहन ने इनकी बाइक को टक्कर मार दी। घटना के बाद वाहन चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। दोनों घायलों को इलाज के लिए ईएसआई अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां राजन देवी को मृत घोषित कर दिया गया। राधेश्याम अपने परिवार के साथ मंगोलपुरी इलाके में रहता है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कर परिजनों के हवाले कर दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article