चाबी देने से मना किया तो कर दी हत्या

Must read

चाबी देने से मना किया तो कर दी हत्या

-दो लोग भी बुरी तरह से घायल 
नई दिल्ली। दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में गाड़ी की चाबी न देने से उपजे विवाद के चलते एक युवक की हत्या कर दी गई। इस दौरान बीच-बचाव करने आये दो लोगों को भी चाकू मार दिया गया है। घायलों को एम्स ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है जहां एक की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जगह-जगह छापेमारी कर रही है।
जानकारी के अनुसार चेतन नामक युवक अपने परिवार के साथ गोविंदपुरी इलाके में रहता है। कल रात केतन का एक दोस्त टुलटुल(३५) आया हुआ था। सूत्रों के अनुसार चेतन अपने दोस्तों के साथ खाना खा रहा था। इसी दौरान टीटू नामक युवक अपने साथियों के साथ आ धमका। उसने केतन पर चाकू से वार करने का प्रयास किया तो टुलटुल ने पकड़ लिया। इस बात से गुस्साये टीटू ने टुलटुल पर चाकू से कई वार कर दिये। बीच बचाव करने आये प्रवीन और विनोद पर भी वार किया गया, जिससे दोनों बुरी तरह से घायल हो गये। वारदात को अंजाम देने के बाद भी सभी आरोपी मौके से फरार हो गये। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां प्रवीन की हालत नाजुक बनी हुई है। पूछताछ में पुलिस को पता चला कि टीटू, चेतन की टैक्सी चलाना चाहता था। उसने २६ मई को चेतन ने उसकी टैक्सी की चाबी मांगी थी। जिसको देने से उसने मना कर दिया था। इस बात को लेकर दोनों में विवाद भी हुआ था। बदले की भावना से इस वारदात को अंजाम दिया गया है। फिलहाल अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article