जहर खाकर की खुदकुशी

Must read

 जहर खाकर की  खुदकुशी

नई दिल्ली। वेस्ट दिल्ली के नांगलोई इलाके में डिप्रेशन के चलते  एक युवक ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। गंभीर हालत में उसे संजय गांधी अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोई स्यूसाइड नोट न मिलने से आत्महत्या के कारणों का पता नही चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

जानकारी के अनुसार, मनोज (22) अपने परिवार के साथ लक्ष्मी पार्क नांगलोई में रहता था। वह एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। बताया जाता है कि वह पिछले कुछ दिनों से काफी परेशान चल रहा था। जिसके चलते मंगलवार की रात उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत गंभीर होता देख लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मनोज को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस को मौके पर स्यूसाइड नोट न मिलने से आत्महत्या के कारणों का पता नही चल पाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

 

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article