राजधानी के तीन स्थानों पर लगी आग

Must read

नई दिल्ली। राजधानी के तीन अलग-अलग इलाकों में आग लगने से लाखों का माल जलकर खाक हो गया। लोगों ने इसकी सूचना फायर विभाग को दी। मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।   

जानकारी के अनुसार, पहली घटना बीती रात करीब दस बजे संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में टाटा मोटर्स शोरूम में आग लग गई। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत ही मामले की जानकारी पुलिस व फायर विभाग को दी। सूचना मिलते ही मौके पर फायरकर्मी दमकल की पांच गाडिय़ों के साथ पहुंच गये। करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। इस अग्निकांड में कई गाडिय़ां और पाट्रस भी जलकर राख हो गये। आग लगने कारण स्पष्ट नही हो सका है। दूसरी घटना कुतुब रोड पर घटी, जहां बुधवार शाम करीब सात बजे चलती सेंट्रो कार में आग लग गई। घटना के समय कार में दो युवक सवार थे। सतर्कता दिखाते हुए कार सवार युवक तुरंत ही नीचे उतर गये। मामले की जानकारी फायर विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही फायरकर्मी दमकल की दो गाडिय़ों के साथ मौके पर पहुंच गये। थोड़ी देर में आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। वहीं तीसरी घटना गांधी नगर इलाके की है जहां कपड़े की एक गोदाम में आग लग गई। आग बढ़ती गई और उसने दूसरे गोदाम को भी चपेटे में ले लिया। सूचना मिलते ही फायरकर्मी दमकल की करीब 15 गाडिय़ों के साथ मौके पर पहुंच गये। सुबह साढ़े नौ बजे तक आग बुझाने का काम जारी रहा। इस अग्निकांड में लाखों का माल जलकर खाक हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

 
- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article