बिजली के तार की चपेट में आने से दो झुलसे

Must read

नई दिल्ली। साउथ दिल्ली के महरौली इलाके में हाईटेंशन तार गिरने से दो लोग गंभीर रूप से झुलस गये। दोनों घायलों को फौरन ही सफदरजंग हॉस्पिटल में दाखिला कराया गया जहां दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार जसवंत नामक व्यक्ति अपने परिवार के साथ नेब सराय स्थित फ्रीडम फाइटर कालोनी में रहता है। देर शाम वह अपने पड़ोसी के साथ घर के सामने ही खड़ा होकर बात कर रहा था। इसी दौरान ऊपर से गुजरा हाईटेंशन तार गिर गया। जिससे दोनों लोग चपेट में आ गये। पड़ोसियों ने फौरन ही मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही महरौली थाने के पुलिसकर्मी पहुंच गये। गंभीर रूप से झुलसे दोनों व्यक्तियों को सफदरजंग हॉस्पिटल में दाखिल कराया जहां दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

 

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article