चालक को बंधक बनाकर की लूटपाट

Must read

चालक अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली। सीमापुरी इलाके में इनोवा चालक को बंधक बनाकर लूटपाट करने का मामला प्रकाश में आया है। बदमाशों ने इनोवा चालक को बंधक बनाकर उसे दिल्ली के सड़को पर दौड़ते रहे और उसके बाद बदमाश अगवा चालक को इनोवा कि डिग्गी में छोड़कर फरार हो गए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चालक को अस्पताल में भर्ती कराया। बदमाशों की संख्या करीब चार से पांच बताई जा रही है। पुलिस अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्जकर तलाश शुरु कर दी है।  

जानकारी के अनुसार मूलरुप से हरियाणा का रहने वाला राजपाल (40) किराए के मकान में यमुनापार में रहता है। राजपाल दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में वाहन चलाता है। बीती रात वह सीमापुरी इलाके में कंपनी के किसी काम से आया था। बताया जाता है कि अज्ञात बदमाशों ने लिफ्ट के बहाने कार रोकी और फिर राजपाल को बंधक बना लिया। बदमाश राजपाल से मोबाइल,नकदी, क्रेडिट कार्ड समेत अन्य कीमती सामान लूट फरार हो गये। मामले में आश्चर्यजनक बात ये रही कि बदमाश राजपाल को बंधक बनाकर यमुनापार के इलाकों में बेखौफ वाहन दौड़ाते रहे और पुलिस ने कहीं रोका तक नहीं। मामले का पता दोपहर में उस समय चला, जब सीमापुरी में लावारिस हालत में कार मिली। किसी राहगीर ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब कार की डिग्गी चेक कि तो हैरान रह गई। डिग्गी में राजपाल बेहोशी की हालत में मिला। राजपाल को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है,जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

 

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article