आठ माह बाद हत्यारोपी हुआ गिरफ्तार

Must read

आठ माह बाद हत्यारोपी हुआ गिरफ्तार

नई दिल्ली। फरवरी 2012 में महेंद्रा पार्क इलाके में झगड़े के दौरान एक युवक की हत्या करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम अजय शर्मा है और वह महेंद्रा पार्क का ही रहने वाला है। लम्बे समय से फरार चल रहे अजय शर्मा ने उस पर 15 हजार का इनाम घोषत किया गया था। वहीं रोहिणी कोर्ट ने भी उसे भगोड़ा घोषित कर दिया था। 

जानकारी के अनुसार, 26 फरवरी 2012 को अजय शर्मा ने झगड़े के दौरान अपने घरवालों के साथ मिलकर एक युवक की हत्याकर दी थी। हालांकि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस मामले में वांछित अजय शर्मा के परिजनों को गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन वह फरार चल रहा था। जिसके बाद उसकी गिर तारी के लिए पुलिस ने उस पर 15 हजार रूपये का इनाम घोषित कर रखा था। वहीं रोहिणी कोर्ट ने भी अजय शर्मा को भगोड़ा घोषित कर रखा था। कल रात महेंद्रा पार्क पुलिस को सूचना मिली कि अजय शर्मा इलाके में आने वाला है। जिसके बाद कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

 
- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article