रामपुरी लड़का इश्क कर बैठा नाबालिग से,गया जेल

Must read

–मौका पाकर किशोरी को लेकर हो गया था फरार
–पुलिस ने यूपी के रामपुर से किया गिरफ्तार
नई दिल्ली। रामपुर के एक लड़के को उसके परिजनों ने क्या डाटा कि वह भागकर दिल्ली चला आया। यहां किराये के एक कमरे में रहते हुये मकान मालिक की बेटी से दिल लगा बैठा। फिर क्या था जब इश्क परवान चढ़ा तो लड़की के घरवालों को इसकी भनक लग गयी। लड़की के पिता ने फौरन रामपुर वाले लड़के से कमरा खाला करा लिया,लेकिन लड़की-लड़के का मिलना-जुलना और फोन पर घंटों बाते करने का सिलसिला चलता रहा। इस बीच लड़का मौका देखकर लड़की को लेकर भाग गया। चूंकि लड़की नाबालिग थी,इसलिये पुलिस ने भी फौरन रिपोर्ट दर्ज कर लिया और अब लड़के को गिरफ्तार कर लड़की मुक्त करा ली है। लेकिन मामला दो दिलों का है,इसलिये पुलिस भी पसोपेश में है। 
जानकारी के मुताबिक,दिल्ली के आर के पुरम इलाके में ऋचा (16, काल्पनिक नाम) अपने माता-पिता के साथ रहती थी। वह पास के ही एक सरकारी स्कूल में पढ़ती  थी। बताया जाता है कि करीब तीन महीने पहले उसके यहां बतौर किरायेदार एक युवक आया। उसका नाम विवेक बताया जा रहा है। विवेक का ऋचा से अफेयर हो गया। इसकी भनक ऋचा के पिता को लग गयी। पिता ने फौरन विवेक से कमरा खाली करवा लिया। लेकिन इस बीच दोनों के बीच नजदीकियां काफी बढ़ गयी थी। जिसकी वजह से दोनों फोन पर बातें करते थे। एक दिन मौका पाकर विवेक, ऋचा को लेकर अपने गांव रसूलपुर रामपुर चला गया। इधर लड़की के परिजनों ने विवेक के  खिलाफ आरके पुरम थाने में अपहरण का मामला दर्ज करा दिया। पुलिस ने एक सूचना के आधार आरोपी विवेक को रामुपर से गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल,पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है,ताकि बीच का कोई रास्ता निकल सके। क्योंकि दोनों ही इस स्थिति में है जो अपना भला-बुरा सोच सकते हैं।

 

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article