दो युवकों की मौत,रहस्य बरकरार

Must read

–पहले मामले में युवक का शव उसके कमरे में मिला
–दूसरे युवक की लाश पंखे से लटकी कमरे में मिली
नई दिल्ली। सोनिया विहार इलाके में एक मकान के भीतर एक युवक का सड़ा हुआ शव मिला है तो वहीं जीटीवी एंक्लेव में एक युवक ने पंखे से लटककर जान दे दी। दोनों ही मामले में मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, सोनिया विहार स्थित पहले पुस्ते पर बिहार निवासी राजेंद्र(25) नामक युवक रहता था। राजेन्द्र एक फैक्ट्री में काम करता था। शुक्रवार की शांम पड़ोसियों को तेज बदबू आ रही थी। यह बदबू राजेंन्द्र के कमरे से आ रही थी। लोगों ने खिड़की से झाककर देखा तो राजेन्द्र का शव फर्श पर पड़ा था। लोगों ने फौरन ही इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस के अनुसार शव कई दिनों का है। पुलिस को आशंका है कि जहर खाने से मौत हुयी है। फिलहाल,पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
दूसरी घटना जीटीबी इंक्लेव इलाके की है। विनय(22) नामक एक युवक ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। विनय प्राइवेट नौकरी करता था और किराए के मकान में रह रहा था। मौके से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। जिसकी वजह से अभी खुदकुशी के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article