छेड़छाड़ को लेकर शादी में चली गोली,दो जख्मी

Must read

–डांस के दौरान कहासुनी ने खूनी रंग अख्तियार किया
नई दिल्ली। प्रापर्टी डीलर के बेटे की शादी समारोह में डीजे की धुन पर थिरक रहे युवकों में जमकर गाली-गलौज हुआ। लेकिन यह मामला यहीं तक नहीं रहा,नौबत हाथापाई तक पहुंच गयी और फिर फायरिंग। जिसकी वजह से दो युवकों को गोली लग गयी। दोनों को जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस आरोपियों की पहचान कर रही है।
जानकारी के अनुसार हर्ष विहार में राजबहादुर परिवार के साथ रहते है। प्रापर्टी डीलर राजबहादुर के बेटे विपिन की सगाई समारोह हो रही थी। सगाई समारोह में डीजे की धुन पर परिवार के सभी सदस्य थिरक रहे थे। इसी बीच दो गुटों में किसी लड़की को छेडऩे पर कहासुनी होने लगी। परिवार के सदस्यों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराने की कोशिश कि तो गुस्से में आकर कुछ युवकों ने फायरिंग कर दी। मौके पर मौजूद सुनील और राम निधान को गोली लग गई। गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को ज मी हालत में एलबीएस में भर्ती कराया है,जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। फिलहाल हर्ष विहार पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article