पुलिस परीक्षा में असफल युवक ने छलांग लगाई!

Must read

-कूदने से पहले भाई को किया मैसेज
-सुबह तक पुलिस तलाश करती रही
नई दिल्ली। एक युवक दिल्ली पुलिस की नौकरी के लिये भरपूर तैयारी की। लेकिन जब वह भर्ती में सफल नहीं हुआ तो शायद हताश हो गया। उसने पहले अपने भाई को मोबाइल मैसेज कर हताशा का इजहार किया और फिर ऐसा लगता है कि यमुना नदी में कूद गया। कूदने वाले स्थान से पुलिस को चप्पल मिली है। पुलिस व फायर ब्रिगेड को आशंका है कि यह युवक बहकर कहीं और चल गया होगा,क्योंकि यमुना में इन दिनों बहाव तेज है। फिलहाल,पुलिस व गोताखोरों की टीम इस युवक की तलाश में जुटी है। 
जानकारी के मुताबिक, फायर ब्रिगेड को बृहस्पतिवार की देर रात करीब एक बजे खबर मिली की आइटीओ स्थित यमुना पुल से एक युवक ने छलांग लगा दी है। मौके पर फायर अधिकारी और गोताखोरों की टीम पहुंच गई। तब तक युवक के परिजन और पुलिस भी मौके पर पहुंच चुकी थी। पुलिस ने पाया कि युवक ने जिस जगह से युवक ने छलांग लगाई वहां उसकी चप्पल पड़ी हुई थी। परिजनों ने बताया कि यमुना में कूदने वाले अरुण ने कुछ दिनों पहले ही दिल्ली पुलिस की परीक्षा दी थी जिसमें फेल हो जाने पर वह गहरे सदमें में आ गया था। अरुण की तमन्ना थी कि वह दिल्ली पुलिस में भर्ती हो। जिसके लिये उसने बहुत तैयारी की। फेल होने पर निराशा ने इस कदर जकड़ लिया कि वह कुछ दिनों से किसी से बात भी नहीं कर रहा था। आधी रात को उसने छोटे भाई को एसएमएस किया कि वह बहुत परेशान है कि लिहाजा यमुना में कूद कर खुदकुशी कर रहा है। इसकी खबर परिजनों ने पुलिस को दी।
यमुना नदी में रस्सी डालकर रात भर गोताखोर और दमकल विभाग के कर्मचारी यमुना में उसे तलाशते रहे मगर कहीं पता नहीं चला। दमकल विभाग के मुताबिक इन दिनों यमुना में जितना पानी है उससे बचने की आशंका बहुत ही कम है। आज सुबह फिर से गोताखोर यमुना में अरुण को तलाशने उतरे। अभी तक कामयाबी नहीं मिल सकी है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article