अलग-अलग दो जगहों पर आग से लाखों का माल जला

Must read

–घटना शाहदरा व बवाना की
नई दिल्ली। यमुनापार के शाहदरा इलाके में आज सुबह कपड़ा की फैक्ट्री में आग लग गई। वहीं बाहरी दिल्ली के बवाना इलाके में पेट्रोल पंम्प के पास एक रबर की फैक्ट्री में आग लग गई। करीब एक घंटे में दोनों जगहों पर लगी आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।
पहली घटना शाहदरा इलाके की है। जानकारी के मुताबिक, आज सुबह करीब पांच बजे एक कपड़ा फैक्ट्री में आग लग गई। आग लगते ही फैक्ट्री में मौजूद सभी कर्मचारी बाहर निकल गये। सूचना मिलते ही फायरकर्मी दमकल की आठ गाडिय़ों के साथ मौके पर पहुंच गए। एक घंटे बाद आग पर काबू पा लिया गया। दूसरी घटना बवाना स्थित पेट्रोल पम्प के पास हुई। जहां एक रबर की फैक्ट्री में आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग लगने से कई लोग फैक्ट्री में फंस गए थे। हालांकि फायर की चार गाडिय़ों के साथ पहुंचे फायरकर्मियों ने अंदर फंसे सभी वर्करों को बाहर निकाल लिया। आग लगने के कारणों का पुलिस पता लगा रही है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article