मामूली विवाद में चली गोलियां,बोतल घोंपा

Must read

–पुलिस ने मामला शांत कराया
नई दिल्ली। यमुनापार के जगतपुरी इलाके में मामूली झगड़े ने इस कदर तूल पकड़ लिया कि जमकर बोतल और पत्थर चले,हवा में फायरिंग भी की गई। इस दौरान एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया जहां युवक की हालत स्थिर बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक,नजरू नाम का एक व्यक्ति अपने परिवार के साथ वृजपुरी इलाके में रहता है। उसके पड़ोस में हसमत नामक व्यक्ति भी अपने परिवार के साथ रहता है। नजरू किराने की दुकान चलाता है। गुरूवार की रात करीब साढ़े ग्यारह बजे हसमत के लड़के से नजरू का विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों परिवार आमने सामने आ गये। दोनों के बीच जमकर बोलतें चली और मारपीट हुई। इसी दौरान हसमत के बेटे ने हवा में फायरिंग शुरू कर दी। नजरू को भी कट्टे के बट से मारकर घायल कर दिया गया। यही नहीं,बोतल तोड़कर उसके पेट में भी घोंप दिया गया। जिससे वह घायल हो गया। लोगों ने फौरन पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने बलबे को शांत कराया। इसके साथ ही पुलिस ने जांच पड़ताल शुरु कर दी है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article