सड़क हादसे में युवक की मौत

Must read

नई दिल्ली। राजधानी में सड़क हादसों का कहर थमने का नाम नही ले रहा है। इसी कड़ी में बीती रात साउथ-वेस्ट के दिल्ली कैंट इलाके में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मयंक गोरे (30) नामक युवक की मौत हो गई। सूचना के अनुसार मयंक अपनी बाइक से द्वारका की तरफ जा रहा था। दिल्ली कैंट लाईओवर के पास पहुंचा था कि पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से मयंक चक्के के नीचे आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी गई है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article