लाइसेंस मांगा तो पुलिस वाले पर तान दी पिस्टल

Must read

 –युवक ने की हवा में फायरिंग, गिरफ्तार 
नई दिल्ली। बाहरी दिल्ली के बेगमपुर इलाके में वाहनों के चेकिंग कर रहे हेड कांस्टेबल ने लाइसेंस मांगा तो एक पापर्टी डीलर ने उसकी कनपटी पर पिस्टल तान दी। पुलिसकर्मी ने विरोध किया तो उसने हवा में फायरिंग शुरू कर दी और भागने लगा। साथी पुलिसकर्मियों की मदद से आरोपी प्रापर्टी डीलर को अरेस्ट कर लिया गया।
जानकारी के अनुसार हेड कांस्टेबल हुकुम सिंह बाहरी दिल्ली के बेगमपुर थाने में तैनात है। देर रात रोहिणी सेक्टर 24 में वाहनों की चेकिंग कर रहा था। इसी दौरान रोहिणी का ही रहने वाला अभिषेक वहां आ गया। हुकुम सिंह ने चेकिंग के नाम पर अभिषेक को रोक लिया और कागज वगैरह मांगने लगा। उसने कागज देने से मना कर दिया। हुकुम ने जबरदस्ती की तो उसने अपनी अंग्रेजी पिस्टल निकालकर उसके कनपटी पर तान दी। विरोध किया तो अभिषेक ने हवा में फायरिंग भी कर दी। फायर कर  भाग रहे अभिषेक को हुकुम ने अपने साथी पुलिसकर्मियों की मदद से उसे धर दबोचा। गिर तार अभिषेक से पूछताछ की जा रही है। जांच में पाया गया कि अभिषेक इसके पहले भी कई मामलों में जेल जा चुका है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article