बुजुर्ग दंपति पर हमला,जख्मी

Must read

–दम्पति ने बहु के परिजनों पर आरोप लगाया
नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार इलाके में बुजुर्ग दम्पति पर हमला किया गया। बुजुर्ग दंपति के सिर में चोट लगी है और शरीर पर लाठियों से मारा गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आपसी रंजिश का प्रतीत होता है। दम्पति ने पुलिस को बयान में अपनी बहू और उसके परिजनों पर मारपीट का आरोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार जे एस मेहता पत्नी सुमन के साथ विवेक विहार फेस 3 में रहते है। देर रात घर पर कुछ लोग आए और डोर बेल बजायी। दरवाजा जे एस मेहता ने ही खोला था। बताया जाता है कि दरवाजा खोलते ही बदमाशों ने इनपर दंडों से हमला कर दिया। पति को बचाने पहुंची सुमन पर भी हमला बोल दिया गया। इस दौरान दोनों को सिर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में चोट लगी है। पड़ोसियों ने पुलिस को इस वारदात की सूचना दी। जब तक पुलिस पहुंचती हमलावर मौके से फरार हो गये थे।
पुलिस ने बताया कि दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहां उनकी हालत स्थिर बताई गई है। प्रारंभिक पूछताछ में बुजुर्ग दंपति ने अपनी बहू और उसके परिजनों पर मारपीट का आरोप लगाया है। फिलहाल विवेक विहार में पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article