कैमरामैन ने गोली मार की आत्महत्या की

Must read

कैमरामैन ने गोली मार की आत्महत्या की
–आज सुबह दफ्तर में हुयी घटना
नई दिल्ली। दूरदर्शन के एक कमैरामैन ने आज सुबह गोली मार आत्महत्या कर ली। मौके से सुसाइड नोट बरामद नहीं होने के कारण मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुसाइड नोट बरामद नहीं होने के कारण मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार अमरजीत (65) सिद्धार्थ इंकलेव आश्रम में रहते थे। यहां इनके चार फ्लैट 40,41,42 और 46 है। अमरजीत के चार बेटे है,जो मुंबई समेत बाहर रहते है। में बताया जाता है कि अमरजीत दूरदर्शन में भर्ती पहले कमैरामैन थे। यही नहीं इन्होने कई डाक्यूमेंट्री फिल्में,फिल्मों में बतौर कैमरामैन काम किया है और राज्यसभा चैनल से भी जुड़े हुए है। अमरजीत ने अपने मकान में ही एक कमरे में आफिस बनाया था। आज सुबह वो आफिस में ही थे,जब गोली चलने की आवाज सुनाई दी।
आवाज सुनते ही आसपास के लोग कमरे में गये तो देखा कि खून से लथपथ हालत में अमरजीत फर्श पर पड़े है। परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ज मी हालत में अमरजीत को ए स में भर्ती कराया,जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित करार दिया।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article