आग लगने से दो घर हुये तबाह

Must read

–शॉट सर्किट की आशंका
नई दिल्ली। चिलचिलाती गर्मी में आग का कहर जारी है। राजधानी में देर रात खारी बावली और सुबह चांदनी चौक में आग लगने की दो घटनाएं हुई। इस आगजनी में दो घर तबाह हो गये। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। प्रारंभिक जांच में पुलिस शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जता रही है।
जानकारी के मुताबिक,बीती रात 11 बजे खारी बावली में एक मकान में आग लग गई। आग ने देखते ही देखते एक अन्य मकान को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की पांच गाडिय़ां रवाना हुई। मौके पर पहुंची फायर की गाडिय़ों ने करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आगजनी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
वहीं चांदनी चौक में हैदरकुली में आज सुबह एक मकान में आग लग गई। आग की सूचना मिलने पर पहुंची दमकल की दो गाडिय़ों ने आधे घंटे के अंदर आग पर काबू पा लिया। आग की वजह से घर में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। दोनों ही मामलों में आशंका जताई जा रही है कि आग शार्ट सर्किट के चलते लगी है। 

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article