निर्दलीय विधायक भरत सिंह को मारी गोली

Must read

–हमला विधायक के दफ्तर से चंद कदमों की दूरी पर
–पार्षद किशन पहलवान के भाई हैं भरत सिंह
–किशन के खिलाफ गैंगवार से लेकर तमाम अपराधिक मामले 
नई दिल्ली। नजफगढ़ क्षेत्र से निर्दलीय विधायक भरत सिंह को अज्ञात हमलावरों ने आज सुबह गोली मार दी। दो गोली लगने से भरत सिंह बुरी तरह जख्मी हो गये हैं। उन्हें नाजुक हालत में जनकपुरी स्थित माता चानन देवी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भरत सिंह के भाई किशन पहलवान मौजूदा वक्त में नजफगढ़ क्षेत्र से निगम पार्षद हैं। उन्होंने कांग्रेस के दिग्गज नेता जयकिशन शर्मा को हराया था। किशन पहलवान के खिलाफ दिल्ली में पहले से गैंगवार से लेकर हत्या व अन्य मुकदमें दर्ज हैं। जानकारों का मानना है कि भाई पर हमला किशन पहलवान की रंजिश का हिस्सा हो सकता है। फिलहाल,पुलिस मामले की गहन जांच पड़ताल कर रही है।
जानकारी के मुताबिक,नजफगढ़ क्षेत्र से निर्दलीय विधायक शनिवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे अपने कार्यालय जा रहे थे। गाड़ी से उतरने के बाद वह पैदल ही जा रहे थे,तभी घात लगाये करीब चार-पांच बदमाशों ने नांगलोई बस स्टैंड के पास गोली मार दी। दो गोली लगने के बाद विधायक घायल होकर गिर गये। इस दौरान पास से गुजर रहे एक धर्मपाल नामक व्यक्ति को भी गोली लगी। हमलावर मौके से फरार हो गये हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने फौरन ही इस वारदात की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल विधायक को माता चानन देवी अस्पताल में भर्ती कराया,जहां उनकी हालत चिंताजनक बतायी जा रही है। गौरतलब है कि विधायक भरत सिंह मौजूदा नजफगढ़ के निगम पार्षद  किशन पहलवान के भाई हैं। किशन पहलवान के खिलाफ दिल्ली पुलिस में तमाम अपराधिक मामले दर्ज हैं।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article