पांच बलात्कार की वारदातों से दहली दिल्ली

Must read

–सभी आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस महिलाओं के लिये दिल्ली सुरक्षित होने का लाख दावे करे,लेकिन हकीकत कुछ अलग है। राजधानी के अलग-अलग इलाकों में पांच बलात्कार के मामले ने दिल्ली पुलिस के दावे को खोखला साबित कर दिया है। पुलिस ने सभी इन मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पहली घटना गोविंदपुरी इलाके की है। 17 वर्षीय एक किशोरी (रीना,काल्पनिक नाम) के साथ श्रवण (20) नामक युवक ने मुंह काला किया। बताया जाता है कि रीना अपने परिवार के साथ गोविंदपुरी में रहती है। अकेले पाकर श्रवण ने रीना के साथ बलात्कार किया। पुलिस ने श्रवण को गिरफ्तार कर लिया है। इसी तरह पुल प्रह्लादपुर इलाके में भी मंडी सूरजकुंड के रहने वाले संदीप नामक युवक ने एक किशोरी के साथ बलात्कार कर दिया। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया। बाहरी दिल्ली के बवाना इलाके में भी अमित कुमार नामक युवक ने शादी का झांसा देकर 20 वर्षीय एक युवती की अस्मत लूट ली। पुलिस ने आरोपी अमित को गिरफ्तार कर लिया। कृष्णा नगर में मनीष नामक युवक ने घर में अकेली पाकर एक किशोरी के साथ मुंह काला किया। पुलिस ने उसे भी धर दबोचा। वहीं हेमराज नामक युवक ने त्रिलोकपुरी इलाके में एक युवती को अपनी हवस का शिकार बना लिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुये हेमराज को भी धर दबोचा है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article