मकान पर हाईटेंशन तार गिरा, दो बच्चे झुलसे

Must read

मकान पर हाईटेंशन तार गिरा, दो बच्चे झुलसे
–आज दोपहर हुआ दर्दनाक हादसा
नई दिल्ली। संगम विहार इलाके में बृहस्पतिवार की दोपहर एक मकान पर हाईटेंशन तार गिरने से आग लग गयी। जिसकी चपेट में खेल रहे दो बच्चे आ गये। दोनों बच्चे गंभीर रूप से झुलस गये हैं। सूचना मिलते ही फायरकर्मी दमकल की दो गाडिय़ों के साथ मौके पर पहुंच गये। सभी जख्मी लोगों को सफदरजंग हॉस्पिटल ले जाया गया,जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुयी है। संगम विहार पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक,संगम विहार के गली नंबर 12 रसिया मार्ग स्थित एक मकान पर दोपहर करीब एक बजे हाईटेंशन तार गिर गया। जिसकी वजह से घर में आग ल गई। आग इतनी तेज थी कि घर में खेल रहे दो बच्चे जलने लगे। लोगों ने फौरन ही मामले की जानकारी पुलिस व फायर विभाग को दी। सूचना मिलते ही फायरकर्मी दमकल की दो गाडिय़ों के साथ मौके पर पहुंच गए। दोनों बच्चों को निकालकर सफदरजंग हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया है। 

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article