बच्चे को जन्म देकर भाग निकली मॉ पुलिस गिरफ्त में

Must read

–पुलिस पूछताछ कर रही है,आखिर क्यों बच्चे को छोड़ा
नई दिल्ली। सनलाइट कॉलोनी थानाक्षेत्र स्थित जीवन हॉस्पिटल में बच्चे को जन्म देने के बाद फरार अफगानी महिला आर्ज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हालांकि यह पुलिस को अभी तक पता नही चल सका है महिला बच्चे को जन्म देने के बाद आखिर फरार क्यों हो गई थी। पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है।
गौरतलब है कि अफगानी महिला आर्ज हरि नगर आश्रम स्थित एक गेस्ट हाउस में कुछ दिनों पहले आकर ठहरी हुयी थी। वह गर्भवती थी। 16 मई की रात उसे दर्द बढ़ा तो वह रिक्शा करके खुद ही जीवन हास्पिटल में भर्ती हो गई थी। देर रात बच्चे को जन्म देने के बाद वह अस्पताल से भाग निकली। जब इसकी जानकारी होने पर अस्पताल प्रशासन में हड़कंप सा मच गया। डॉक्टरों ने सोचा कि हो सकता है कि महिला एक-दो दिन में वापस आ जाये। लेकिन वह नही लौटी तो मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने काफी खोजबीन की,लेकिन फिर भी उसका पता नही चला। देर रात पुलिस ने सूचना के आधार पर उसे आश्रम इलाके से धर दबोचा।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article