मासूम बच्चों को बना लिया हवस का शिकार

Must read

–मुंबईया फिल्म का असर बच्चों पर
नई दिल्ली। मुंबईया फिल्म देखकर बच्चों व युवकों में किस तरह बुरी आदतें घर करती जा रही हैं,इसका अंदाजा दो क्षेत्रों में हुयी दुष्कर्म की वारदातों से लगाया जा सकता है। ख्याला इलाके में एक युवक ने सात साल की बच्ची को घर में अकेला पाकर अपनी हवस का शिकार बना लिया। थाने में मिली शिकायत के आधार पर पुलिस ने बच्ची की मेडिकल जांच कराने के बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। इसी तरह सीमापुरी इलाके में एक नाबालिग ने चार वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म कर दिया। पुलिस आरोपी नाबालिग की तलाश कर रही है।
जानकारी के अनुसार ख्याला इलाके में सात वर्षीय बच्ची अपनी चाची के घर में थी। इसी दौरान उसकी चाची कहीं चली गयी। इसी बीच पड़ोस में रहने  चुन्नू(27) घर में घुस गया और बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना डाला। पीडि़ता ने चाची के घर आने पर आप बीती बताई जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मेडिकल जांच के लिए बच्ची को हॉस्पिटल भेज दिया। दुष्कर्म की पुष्टि होने पर पुलिस ने आरोपी चुन्नू को गिरफ्तार कर लिया। चुन्नू एक फैक्टरी में प्राइवेट नौकरी करता है। वहीं सीमापुरी इलाके में भी घर में अकेली चार वर्षीय बच्ची के साथ पड़ोस में रहने वाले 14 वर्षीय एक किशोर ने दुष्कर्म कर दिया। आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article