न्यू अशोक नगर में दम्पति की लाश मिली

Must read

नई दिल्ली। न्यू अशोक नगर इलाके में एक ही घर में पति-पत्नी की लाश मिलने से सनसनी फैल गयी है। बॉबी नाम का शख्स अपनी पत्नी के साथ रहता था। फिलहाल,मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंचकर जांच पड़ताल कर रही है। समाचार लिखे जाने तक क्राइम टीम पहुंच रही थी।
जानकारी के मुताबिक,पुलिस कंट्रोल रुम को आज दोपहर खबर लगी कि न्यू अशोक नगर इलाके स्थित एक घर में पति-पत्नी के बीच झगड़ा हो गया है। हालात जल्द ही खराब हो सकते हैं। पीसीआर की जिप्सी जब मौके पर पहुंची तो पति-पत्नी की लाश घर में पड़ी थी। इसी दौरान खबर पाकर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। फिलहाल,पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article